Saturday , 29 August 2026

80 फीट लंबे तिरंगे ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

80 फीट लंबे तिरंगे ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

सड़कों पर गूंजे भारत माता के जयकारे

 

चौक बाजार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, एनसीसी-एनएसएस व स्काउट गाइड के छात्र बने आकर्षण का केंद्र

 

महराजगंज संवाददाता। नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को शासन की मंशा और जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ‘हर घर तिरंगा यात्रा-2026’ के द्वितीय चरण के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकली इस यात्रा में 80 फीट लंबे तिरंगे ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

 

देशभक्ति की झांकी, पोस्टर और बैनर के साथ हिस्सा लिया

एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यात्रा में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की झांकी, पोस्टर और बैनर के साथ हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. हरिन्द्र यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना भी मजबूत करती हैं।

तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर चौक छावनी, ठेकी चौराहा और नगर पंचायत चौक होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रास्तेभर एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के छात्र-छात्राओं की देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

कार्यक्रम का संयोजन बिनोद कुमार विमल ने किया। इस दौरान ले. शेषनाथ, ले. तुलसी प्रसाद, डॉ. पंकज कुमार गुप्त सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 32.5 मीट्रिक टन चोरी की सरिया बरामद

मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 32.5 मीट्रिक टन चोरी की सरिया बरामद चोरी का माल …