Saturday , 29 August 2026

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर इमिलिया के पास

 

परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर हुआ हादसा, खेत देखकर घर लौट रहे थे नाथू शर्मा

 

महराजगंज संवाददाता। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे इमिलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 52 वर्षीय नाथू शर्मा की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार 19 वर्षीय सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, इमिलिया निवासी नाथू शर्मा बाइक से खेत देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार सचिन की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नाथू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सचिन का उपचार जारी है।

नाथू शर्मा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी माया, तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …