Saturday , 28 November 2026

भरभराकर गिरी निर्माणाधीन सीढ़ी, मलबे में दबा मजदूर

भरभराकर गिरी निर्माणाधीन सीढ़ी, मलबे में दबा मजदूर

 

श्यामदेउरवा क्षेत्र के इंटर कॉलेज में हादसा, 45 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल

 

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल स्थित हरपुर चौराहे पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रीमती प्रभावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में निर्माणाधीन सीढ़ी अचानक भरभराकर गिर गई।

हादसे के दौरान सीढ़ी खोलने का काम कर रहा एक मजदूर मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला।

घायल मजदूर की पहचान भिटौली थाना क्षेत्र के जिद्दूपिपरा निवासी बदरेआलम (45) पुत्र जलुश के रूप में हुई है।

बताया गया कि कॉलेज परिसर में करीब 13 दिन पहले नई सीढ़ी के निर्माण का काम शुरू हुआ था। बुधवार, 16 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे दो मजदूर निर्माणाधीन सीढ़ी को खोलने का काम कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक सीढ़ी का पूरा हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। इसकी चपेट में आने से बदरेआलम मलबे में दब गया।

सीढ़ी गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने मलबा हटाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया।

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर से घायल मजदूर को महदेवा चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार हादसे में मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माणाधीन सीढ़ी की मजबूती को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि हादसा किस तकनीकी कारण से हुआ, इसकी वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

खेत में मौत बनकर पलटी कंबाइन! बाल-बाल बचा चालक, टला बड़ा हादसा

खेत में मौत बनकर पलटी कंबाइन! बाल-बाल बचा चालक, टला बड़ा हादसा   गीली मिट्टी …