Wednesday , 14 October 2026

मिठौरा ब्लॉक में विकास कार्यों पर उठे सवाल

मिठौरा ब्लॉक में विकास कार्यों पर उठे सवाल

आरटीआई से मांगा 15वें वित्त से मनरेगा तक का हिसाब

 

महराजगंज। क्षेत्र पंचायत विकास खंड मिठौरा में कराए गए विकास कार्यों और सरकारी धन के खर्च का ब्योरा जानने के लिए आरटीआई कार्यकर्ता आरके कुमार ने जनसूचना अधिकारी/क्षेत्र पंचायत विकास खंड मिठौरा से सूचना मांगी है।

उन्होंने 22 सितंबर 2026 को भारतीय सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन प्रस्तुत कर विभिन्न योजनाओं से संबंधित अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की है।

आरटीआई आवेदन में 15वें वित्त आयोग से क्षेत्र पंचायत मिठौरा में कराए गए कार्यों की संख्या, कार्यों के नाम और संबंधित गांवों का विवरण मांगा गया है।

साथ ही प्रत्येक कार्य से जुड़े अभिलेखों की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

इसके अलावा राज्य वित्त से कराए गए कार्यों और संबंधित गांवों का ब्योरा भी मांगा गया है। मनरेगा के तहत हुए कार्यों में भुगतान से संबंधित अभिलेखों की प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग करते हुए आवेदन में फर्जी एवं सही भुगतान से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है।

आरटीआई कार्यकर्ता ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए कराए गए कार्यों का भी विवरण मांगा है। आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क के रूप में पोस्टल ऑर्डर संख्या 72F658292, दिनांक 22 सितंबर 2026 संलग्न किया गया है।

आरके कुमार ने जनहित में मांगी गई सभी सूचनाएं निर्धारित अवधि में उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

अब संबंधित विभाग से मिलने वाली सूचना से यह स्पष्ट होगा कि विभिन्न योजनाओं के तहत मिठौरा क्षेत्र में कितने कार्य कराए गए और उन पर कितना सरकारी धन खर्च हुआ।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …