Wednesday , 14 October 2026

मंदिर से घंटा चोरी की सूचना पर पुलिस का एक्शन, दो संदिग्ध हिरासत में

मंदिर से घंटा चोरी की सूचना पर पुलिस का एक्शन, दो संदिग्ध हिरासत में

 

रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा बेनीकामा स्थित कलुहेश्वर शिव मंदिर में बीती रात चोरों ने मंदिर में लगा घंटा चोरी कर लिया। घटना का पता शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के मंदिर पहुंचने पर चला। घंटा गायब मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।

 

गांव के पत्रकार कप्तान सिंह ने तत्काल घटना की सूचना जगतपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बागेश मिश्रा के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों से पूछताछ के साथ पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई।

 

पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े एक व्यक्ति की पहचान होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही मोहित सिंह और अर्पित सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

 

बताया गया कि चोरी हुआ घंटा पुलिस ने बरामद कर मंदिर में पुनः लगवा दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता पर संतोष जताया। प्रभारी निरीक्षक बागेश मिश्रा ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।

 

पुलिस मुखबिर न्यूज ऊंचाहार तहसील प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह की रिपोर्ट

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …