Tuesday , 13 October 2026

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर भिटौली पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर भिटौली पुलिस अलर्ट, मिशन शक्ति टीम के साथ बाजार में किया पैदल गश्त

 

भिटौली बाजार में मंदिरों और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर पुलिस की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था का दिया संदेश

महराजगंज। शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से भिटौली थाना पुलिस अलर्ट नजर आ रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को भिटौली बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के आसपास तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख चौराहों पर मिशन शक्ति टीम के साथ पुलिस ने पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान पुलिस टीम थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार राय शिकारपुर चौकी से अभिजीत राय एस आई मय टीम सहित त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया।

बाजार और मंदिर के आसपास पुलिस की सक्रियता से लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया गया। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की सतर्कता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भिटौली थाना पुलिस द्वारा मिशन शक्ति टीम के साथ की गई इस पैदल गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना और त्योहारों के दौरान सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मिशन शक्ति 6.0: बहू-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का संदेश

मिशन शक्ति 6.0: बहू-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का संदेश लेकर गांव पहुंची महराजगंज पुलिस …