Wednesday , 14 October 2026

निचलौल और कटहरी बाजार में दुकानों पर छापेमारी

नवरात्र में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा!

 

निचलौल और कटहरी बाजार में दुकानों पर छापेमारी, सिंघाड़ा-फाफड़ आटा समेत चार नमूने जांच के लिए भेजे गए

महराजगंज, 14 अक्टूबर। आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी महराजगंज और प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II केके उपाध्याय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।

अभियान के तहत टीम ने ठूठीबारी रोड, निचलौल स्थित एम/एस गंगा ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। यहां से सिंघाड़ा आटा और फाफड़ आटा के नमूने संग्रहित किए गए।

इसके बाद सिसवा रोड स्थित कटहरी बाजार में एम/एस राजश्री ट्रेडर्स का निरीक्षण कर फाफड़ आटा और मूंगफली दाना के नमूने लिए गए।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को कुल चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह, पवन कुमार गोंड एवं हिमांशु जयंत शामिल रहे। विभाग का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को मिलावटी अथवा मानक के विपरीत खाद्य पदार्थों से बचाना है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

फसल अवशेष जलाने से बचें, आधुनिक कृषि अपनाएं

फसल अवशेष जलाने से बचें, आधुनिक कृषि अपनाएं और खेती को बनाएं समृद्ध दरौली पंचायत …