Saturday , 28 November 2026

नवरात्रि-दशहरा पर अलर्ट मोड में महराजगंज पुलिस, पनियरा में संभाली सुरक्षा

नवरात्रि-दशहरा पर अलर्ट मोड में महराजगंज पुलिस, पनियरा में एएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान

 

पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

 

महराजगंज। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह पनियरा के साथ कस्बा पनियरा में पैदल गश्त कर विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रति अपनी सक्रियता का संदेश दिया। नवरात्रि और दशहरा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …