Thursday , 26 November 2026

घुघली में सीओ सदर अंकुर गौतम ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

दुर्गा पूजा पंडालों पर प्रशासन की पैनी नजर! घुघली में सीओ सदर अंकुर गौतम ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

 

सीओ, मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार,थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी ने किया निरीक्षण, दशहरा पर्व को लेकर लिया तैयारियों का जायजा

 

घुघली, महराजगंज। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में घुघली कस्बे में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम, मजिस्ट्रेट शिव कुमार, तहसीलदार नायब विवेक श्रीवास्तव थानाध्यक्ष घुघली, घुघली चौकी प्रभारी,सहित संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों की स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने त्योहार के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर मौके पर निरीक्षण किया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।

दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर प्रशासन का विशेष जोर सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा पर है। अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण से स्पष्ट है कि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …