Friday , 27 November 2026

धीरू बाबू के मनोनयन पर रणधीर सिंह ने दी बधाई

धीरू बाबू के मनोनयन पर रणधीर सिंह ने दी बधाई

संगठन की मजबूती के लिए हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू बाबू को शामिल किए जाने के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके मनोनयन को लेकर बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भाजपा के सक्रिय पदाधिकारी रणधीर सिंह ने धीरू बाबू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

रणधीर सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने धीरू बाबू को जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका निर्वहन पूरे मनोयोग, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में धीरू बाबू की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि धीरू बाबू को मिली इस जिम्मेदारी पर हमें पूरा विश्वास है। संगठन के हित में वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। जहां भी हमारी आवश्यकता होगी, हम पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करेंगे।

रणधीर सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और आपसी तालमेल में निहित है। नई जिम्मेदारी के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में मिलकर प्रयास करना जरूरी है।

खुशी का माहौल 

धीरू बाबू के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं का समर्पण और सहयोग आगे भी बना रहेगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …