भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं पर 6 नवंबर को लगेगी सुनवाई की चौपाल
कलेक्ट्रेट सभागार में होगी जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक, भूमि विवाद से लेकर पेंशन और रोजगार तक के मामलों पर होगी चर्चा
Also Read This: योगी की नगरी से दिल्ली तक खाकी का ‘ऑपरेशन मासूम’!
महराजगंज। जनपद के भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से पहल की गई है। आगामी 6 नवंबर 2026 को अपराह्न 4:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
इसमें पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमाण्डर बृज मोहन पाण्डेय (अ०प्रा०) ने बताया कि बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की भूमि विवाद, पुलिस, बैंक, पेंशन, शिक्षा, आर्थिक अनुदान और रोजगार से जुड़ी समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।
संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों से अपील की है कि जिनकी कोई समस्या लंबित है, वे अपना प्रार्थना पत्र एवं समस्या का पूरा विवरण 5 नवंबर 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में लिखित रूप से उपलब्ध करा दें,
ताकि बैठक में संबंधित मामलों को शामिल कर उनके निस्तारण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
Also Read This: उत्पीड़न से परेशान हो किया खुदकुशी का प्रयास
प्रशासन की इस पहल से उम्मीद है कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान का रास्ता खुलेगा और पूर्व सैनिकों को अपनी शिकायतों के लिए संबंधित विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
PM News 18 Hindi News Website
