Friday , 27 November 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 50

न्यायालय में मुकदमे की तारीख पर आए व्यक्ति की बाइक चोरी

न्यायालय में मुकदमे की तारीख पर आए व्यक्ति की बाइक चोरी, तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग

 

जौनपुर। न्यायालय में मुकदमे की तारीख देखने आए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल राजस्व विभाग कार्यालय के पास से चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसवंत चौहान निवासी ग्राम कादीपुर, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UP62 BL 8730) से मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय में मुकदमे की तारीख देखने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने खड़ी कर दी और आवश्यक कार्य से चले गए।

 

कुछ देर बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। इसके बाद पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।

 

पीड़ित ने चौकी इंचार्ज को लिखित प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी है। साथ ही मोटरसाइकिल की तलाश कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

अभिषेक सिंह पुलिस मुखबिर न्यूज, ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …