Friday , 27 November 2026

SI जय प्रकाश और कांस्टेबल छट्ठू गोंड की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व

छठ पूजा पर बल्लो खास में पुलिस का कड़ा पहरा! SI जय प्रकाश और कांस्टेबल छट्ठू गोंड की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व

महराजगंज। छठ महापर्व के पावन अवसर पर बल्लो खास में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए SI जय प्रकाश एवं कांस्टेबल छट्ठू गोंड ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। दोनों पुलिसकर्मियों की सक्रिय तैनाती से पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई।

 

इस दौरान SI जय प्रकाश ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सावधानीपूर्वक, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ छठ महापर्व मनाएं। पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा, समस्या या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन अथवा पूजा कमेटी को सूचित करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

SI जय प्रकाश एवं कांस्टेबल छट्ठू गोंड की देखरेख में छठ पूजा का आयोजन सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

 

वहीं ग्राम प्रधान सतीश प्रधान, डॉ. अर्जुन पटेल, सतेंद्र यादव सहित बल्लो खास की जनता ने पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और सराहनीय कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि पुलिसकर्मियों की सक्रियता और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं ने निर्भीक होकर भगवान सूर्य की उपासना की।

 

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से छठ महापर्व हर्षोल्लास, भाईचारे और शांति के वातावरण में संपन्न हुआ।

 

सतेंद्र यादव की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर संवाददाता महाराजगंज

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …