Friday , 27 November 2026

जनगणना-2027 का आगाज: घर बैठे खुद दर्ज करें परिवार की जानकारी

जनगणना-2027 का आगाज: घर बैठे खुद दर्ज करें परिवार की जानकारी, 30 नवंबर तक चलेगा स्व-गणना अभियान

 

महराजगंज, 16 नवंबर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनपद में स्व-गणना अभियान सोमवार से शुरू हो गया। यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके माध्यम से नागरिक निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपने और अपने परिवार की आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

अभियान की शुरुआत के क्रम में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके अलावा सिसवा नगर पालिका की अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्व-गणना कर राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता की।

अब घर बैठे होगी जनगणना की तैयारी, महराजगंज में स्व-गणना अभियान शुरू

इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि स्व-गणना के माध्यम से हम सरकार को सही और बेहतर नीतियों के निर्माण में सहयोग दे सकते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लें। यदि स्व-गणना के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है तो प्रगणकों से सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। यह प्रक्रिया बेहद आसान और सरल है।

स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद की सभी तहसीलों और नगर निकायों में व्यापक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। नगर निकायों में कूड़ा संग्रहण वाहनों पर बैनर और पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार तक इसकी जानकारी पहुंचे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सचिवालयों, पंचायत भवनों और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से लोगों को स्व-गणना कराने में सहयोग दिया जा रहा है।

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को शाम चार बजे तक जनपद में कुल 379 व्यक्तियों ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 30 नवंबर तक अपनी स्व-गणना अवश्य पूरी करें और जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

प्रशासन का कहना है कि अधिकाधिक लोगों की सहभागिता से जनगणना की प्रक्रिया को सरल, सुगम और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …