अगया पुल पर भक्तिमय माहौल में हुआ छठ माता की प्रतिमा का विसर्जन, सुरक्षा में मुस्तैद रही शिकारपुर पुलिस
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धर्मपुर खादर में छठ महापर्व के अवसर पर स्थापित छठ माता की प्रतिमा का विसर्जन अगया पुल पर श्रद्धा और उल्लास के साथ सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्तिभाव देखने को मिला।
आयोजक उमेश चौधरी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ माता की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शिकारपुर पुलिस चौकी की पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी, जिससे प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।
कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आयोजक उमेश चौधरी ने सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।
PM News 18 Hindi News Website
