Saturday , 30 May 2026

Dipawali par donus: सीएम योगी 14,82 लाख कर्मचारियों को देंगे दीपावली का तोहफा

Dipawali par donus: सीएम योगी 14,82 लाख कर्मचारियों को देंगे दीपावली का तोहफा

Dipawali par donus : उत्तर प्रदेश में दीपावली के त्योहार से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले ही राज्य कर्मचारियों को बोनस देने के निर्देश दिए हैं.

इसे लेकर वित्त विभाग को भी निर्देशित कर दिया गया है जो इस संबंध में पत्रावली तैयार कर चुका है।

7000 का बोनस पैकेज देने की तैयारी

राज्य सरकार इस संबंध में इसी सप्ताह दिवाली से पहले बोनस देने की घोषणा भी कर सकती है.

खबरों के मुताबिक पिछले साल की तरह इस बार भी कर्मचारियों को अधिकतम सात हजार रुपये तक का बोनस देने की तैयारी की गई है.

वित्त विभाग ने इस संबंध में पत्रावली तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही सीएम योगी के पास भेजा जाएगा. जिस पर मुहर लगाने के बाद बोन का ऐलान कर दिया जाएगा.

14.82 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा

इस बोनस का लाभ राज्यकर्मचारियों के साथ दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज के कर्मचारियों को भी मिलेगा.

योगी सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 14.82 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा.

इसके साथ ही इससे राज्य सरकार के खजाने पर 1025 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा. महंगाई भत्ते को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है.

डीए और डीआर के लिए भी केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार किया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते कोई फैसला ले सकता है. जिसके बाद राज्य सरकार भी इस पर विचार कर सकती है

सीएम योगी अगली बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं

माना जा रहा है कि इस बार राज्य सरकार डीए और डीआर में 3 फ़ीसद की बढ़ोतरी कर सकती है.

जिसके बाद कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए 53 फीसद हो जाएगा. बता दें कि बार दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को पड़ रहा है. ऐसे में राज्य सरकार जल्द ही इसे लेकर कोई फ़ैसला ले सकती है.

सीएम योगी अगली बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं. यही नहीं दिवाली के त्योहार को देखते हुए अक्टूबर महीने का वेतन भी 31 अक्टूबर से पहले दिया जा सकता है ताकि लोग अपने त्योहार के हर्षोल्लास के साथ मना सकें.

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त बोतल और जरिकेन में ईंधन बिक्री पर पूरी तरह …