Saturday , 29 August 2026

MicroFinance : DM बोले ऋण वसूली के दौरान महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं 

 MicroFinance : DM बोले ऋण वसूली के दौरान महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं 

MicroFinance : महराजगंज।जिलाधिकारी ने MicroFinance कंपनियों और शिकायतकर्ता के साथ बैठक

ऋण वसूली में आरबीआई के निर्देशों का MicroFinance कंपनी करें पालन।

महिलाओं से ऋण माफी जैसे अफवाहों पर ध्यान न देने का किया अनुरोध।

MicroFinance महराजगंज। विगत कुछ दिनों में जिला प्रशासन को जनता सुनवाई व अन्य माध्यमों से

माइक्रो फाइनेंस कंपनियों पर गरीब महिलाओं को कर्ज देकर वसूली के दौरान

उत्पीड़न संबंधी प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा

माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों और ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठक की गई।

डीएम ने बैठक में कहा कि ऋण वसूली का कार्य विधिक तरीके से हो।

ऋण वसूली का कार्य आरबीआई की गाइडलाइंस/निर्देशों के अनुसार ही किया जाए

और किसी भी दशा में ऋणी महिला/महिला समूह का उत्पीड़न न हो।

ऐसा होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

अगर कोई समस्या है तो MicroFinance  कंपनी जिला प्रशासन से संपर्क करें,

आरबीआई के निर्देशों का पालन करें कंपनी

लेकिन किसी भी स्तर पर नियमों और आरबीआई के निर्देशों का उल्लंघन न हो।

अगर निर्देशों का उल्लंघन होगा, तो कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कुछ समूहों द्वारा ऋण माफ कराए जाने

की अफवाह फैलाने और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के विरुद्ध लोगों को भड़काने की शिकायत से किया गया।

जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने उक्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

एसपी ने उत्पीड़नकर्ताओं और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया।

गांव में चौपाल लगाकर सुनी जाएगी शिकायत

प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा सीडीओ महराजगंज को निर्देशित किया गया

ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल के माध्यम से भी शिकायतों का निस्तारण संबंधित

अधिकारियों एवं हिताधारकों के साथ बैठक कर किया जाए।

इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने शिकायतकर्ता महिलाओं/महिला समूहों के साथ भी बैठक की गई।

बैठक में महिलाओं द्वारा उत्पीड़न का मुद्दा उठाया गया।

बैठक में महिला उत्पीड़न का मुद्दा

डीएम ने आश्वस्त किया कि महिला/महिला समूहों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं जाएगा।

आश्वस्त करते हुएकहा किMicroFinance:कंपनियों द्वारा ऋण वसूली के दौरान

किसी भी प्रकार का उत्पीड़न किए जाने पर प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यदि महिलाओं को संस्थाओं अथवा उनके प्रतिनिधियों से कोई शिकायत है,

कहां करें शिकायत

तो अपनी शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय अथवा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में

पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक दर्ज करा सकती हैं।

प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा।

उन्होंने महिलाओं को कहा कि ऋण माफी जैसे अफवाहों पर ध्यान न दें।

यदि कोई मुद्दा है तो प्रशासन से संपर्क करें। प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम मुकेश सिंह, एल.डी.एम बी.एन. मिश्रा

जिला सूचना अधिकारी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि और शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …