Up Election :यूपी में उपचुनाव का ऐला
Up Election :यूपी में उपचुनाव का ऐलान हो गया है। जहां राजनीतिक क्षेत्र में गर्माहट बढ़ गई है
Up Election : मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी।
दस दिन बाद 23 नवंबर को मतगणना के साथ ही नतीजे घोषित किए जाएंगे।
नामांकन 18 अक्टूबर से शुरू होगा और 25 अक्टूबर तक पर्चा दाखिल किया जा सकेगा।
Up Election
28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सांसद बनने और
विधानसभा से इस्तीफा देने के कारण करहल सीट खाली हुई है।
यादव लैंड कही जाने वाली मैनपुरी की करहल सीट पर भाजपा कभी नहीं जीती है।
ज्यादातर समय सपा के पास ही यह सीट रही है
इस बार सपा ने यादव परिवार के ही तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा है।
भाजपा ने अभी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है
अगर जातिवार वोटरों की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा सवा लाख यादव वोटर हैं।
इसके बाद शाक्य 35 , क्षत्रिय 30 ,एससी 22 , मुस्लिम 18 , ब्राह्मण16 ,वैश्य15 , लोधी15 हजार हैं।
1985 से 1996 तक लगातार पांच बार बाबू लाल यादव यहां से विधायक बने।
Up Election. उनके बाद 2002 से 2017 तक लगातार चार बार सोबरन सिंह यादव विधायक चुने गए।
दोनों ही मुलायम सिंह यादव के खास है
पिछले विधानसभा चुनाव में स्पा ने भाजपा के एसपी सिंह बघेल को करीब 70 हजार वोटों से हराया था।
अखिलेश यादव को 148,197 और एसपी सिंह बघेल को 80,692 वोट हासिल हुए थे।
यहां से जीतने के बाद अखिलेश यादव विधानसभा में विपक्ष के नेता भी बने थे।
2024 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज से सांसद बनने के बाद उन्होंने करहल से इस्तीफा दे दिया था।
PM News 18 Hindi News Website
