Panchayatielection:भ्रष्ट तंत्र में बिगाड़ी गांव के विकास की तस्वीर, पंचायत चुनाव से पहले ही खुल रही पोल
महराजगंज। उत्तर पदेश में पंचायत चुनाव 2026 election जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे गांवों में विकास के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।
प्रदेश सरकार भले ही मंचों से विकास और योजनाओं की बरसात का दावा करे, लेकिन जमीन पर तस्वीर पूरी तरह उल्टी नजर आ रही है।
खबर की सही माने तो ग्रामीण इलाकों में आज भी टूटी नालियां, अधूरी सड़के, बदहाल आवास और अधूरी शौचालय योजनाएं सरकार के वादों का मजाक उड़ाती दिख रही हैं।
गांवों में सिर्फ कागज़ों पर विकास
गांव के लोग कहते नजर आ रहे हैं कि योजनाओं के नाम पर खजाने से करोड़ों रुपये निकाले गए, लेकिन नतीजा गांवों में सिर्फ कागज़ों पर विकास और जमीन पर मायूसी की धूल दिख रही है।
सूत्रों के अनुसार, कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर फर्जी बिलिंग, अधूरे प्रोजेक्ट और कमीशनखोरी का जाल बिछा हुआ है।
सरकार की छवि को कुछ भ्रष्ट अफसर और जनप्रतिनिधि मिलकर बदनाम करने में जुटे हैं। जनता अब सवाल कर रही है कि अगर पैसा खर्च हुआ, तो विकास कहां गया।
विकास के नाम पर लूट, अब नहीं चलेगी झूठ
पंचायत चुनाव election नजदीक है और गांव के लोग अब हिसाब मांगने को तैयार हैं। टूटी नालियों और अधूरे कामों को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
लोगों का कहना है कि इस बार चुनाव election में सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम का सबूत मांगेंगे।
पंचायत चुनाव election से पहले सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि भ्रष्टाचार के जाल को काटकर जनता का भरोसा कैसे जीते। क्योंकि अब जनता सब जान चुकी है ।
PM News 18 Hindi News Website
