Monday , 31 August 2026

हरिद्वार से उठी अमृत कलश यात्रा — महराजगंज में उमड़ा आस्था का महासागर!

हरिद्वार से उठी अमृत कलश यात्रा — महराजगंज में उमड़ा आस्था का महासागर!

कैलाश सिंह के साथ सोनू मोदनवाल की रिपोर्ट

Religion महराजगंज । हरिद्वार से आरंभ हुई अमृत कलश यात्रा ने जब उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज की सीमाओं में प्रवेश किया उस समय

श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलश यात्रा का कारवां घुघली, हरखपुरा, पकड़ी, पड़री खुर्द, बल्लो खास और शिकारपुर होते हुए जनपद की ओर रवाना हुआ।

यात्रा का भव्य स्वगत

Religion यात्रा के स्वागत में जगह-जगह श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर खड़े रहे, पुष्पवर्षा की और कलश यात्रा का हार-फूलों से भव्य स्वागत किया।

दरौली, शिकारपुर, भीसवा सहित आसपास के अनेक गांवों से आए श्रद्धालुओं ने यात्रा का पूजन-अर्चन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

अमृत कलश यात्रा का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना बताया गया।

यात्रा में गायत्री परिवार और स्थानीय प्रज्ञा मंडलों के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

भक्ति में हुआ वातावरण

Religion पूरे मार्ग में “युग निर्माण मिशन” के जयघोष और “गायत्री महामंत्र” के उच्चारण से वातावरण भक्तिमय बन गया।

लोगों ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र और मानवता की कल्याणकामना की।

अमृत कलश यात्रा का यह आध्यात्मिक आयोजन जनपद महराजगंज में भक्ति, एकता और सद्भाव का संदेश देकर आगे की ओर प्रस्थान कर गया।इस यात्रा में गायत्री शक्तिपीठ महराजगंज के सभी सदस्य सामिल रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

जयकारों से गूंजा पुरैना खंडी चौरा, संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

जयकारों से गूंजा पुरैना खंडी चौरा, संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा …