Thursday , 15 October 2026

Accident:रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Accident:रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Accident महराजगंज घुघली।(पुलिस मुखबिर)घुघली-कप्तानगंज रेल मार्ग पर खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला।

युवक के हाथ-पैर गमछे से बंधे थे जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने शव देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि युवक को ट्रेन से फेंका गया होगा।

सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब

मिलीजानकारी के अनुसार घुघली-कप्तानगंज रेल मार्ग पर रविवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब खुशहाल नगर रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर दक्षिण दिशा में एक अज्ञात युवक का शव बरामद ।

22 वर्षीय युवक के शव का हाथ और पैर एक ही गमछे से बंधे हुए थे। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को बदमाशों ने ट्रेन से फेंक दिया है।

जब रेलवे ट्रैक किनारे शव देखा तो

बताया जा रहा है कि सुबह टहलने निकले स्थानीय ग्रामीणों ने जब रेलवे ट्रैक किनारे शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना खुशहालनगर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया

क्या बोले एएसपी

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से फेंका गया प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को मोर्चरी भेज दिया गया है ।

मामले की जांच की जा रही है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेजी है। ताकि जल्द से जल्द पहचान हो सके

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …