Saturday , 1 August 2026

Crime:शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही दादी की बेरहमी से हत्या कर दी

Crime:शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही दादी की बेरहमी से हत्या कर दी

घटना की सूचना पर फौरन पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी और उसकी दादी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो हिंसक रूप ले लिया।

अपने ही दादी को मौत के घाट उतारा 

महराजगंज। मिली जानकारी के मुताबिक 8.2025 की भोर में समय 01:05 बजे जरिए PRV 2567 सूचना प्राप्त हुई कि थाना घुघली अंतर्गत ग्राम हरखपुरा के नौटंकी टोला में घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक विष्णु चौहान पुत्र जनार्दन चौहान उम्र करीब 22 वर्ष द्वारा अपनी दादी शनिचरा देवी पत्नी स्वर्गीय जतन चौहान उम्र करीब 65 वर्ष को बुरी तरह मारा/पीटा गया है।

सूचना पर मैं थानाध्यक्ष मय हमराहीगण के तत्काल मौके पर पहुंचा तो देखा कि शनिचरा देवी अपने घर के अंदर ज़मीन पर गिरी हुई थीं और कराह रही थीं।

अस्पताल पहुंचते हि मृतक घोषित कर दिए चकित्सक

Crime: शनिचरा देवी को तत्काल जरिए एंबुलेंस CHC घुघली लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया।

शव को वास्ते पोस्टमार्टम मर्चरी हाउस भेजा गया। पोस्टमार्टम से चोटों के कारण मृत्यु की पुष्टि होने पर आरोपी विष्णु चौहान उपरोक्त के विरुद्ध उनके चाचा की तहरीर पर मु.अ.सं. – 308/2025 धारा 105 BNS पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

Crime: आसपास के लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी विष्णु नासिक में रहकर पेंट पॉलिश का काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था।

विष्णु शराब पीने का आदी था और अपनी दादी के साथ भूमि को बेचने की बात को लेकर आए दिन मारपीट करता रहता था।

इस संबंध में थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है । अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दहेज की बलि पर कानून का शिकंजा

दहेज की बलि पर कानून का शिकंजा कोल्हुई पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को दबोचा …