पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया
कैलाश सिंह के साथ सोनू मोदनवाल की रिपोर्ट
Rakhi: महराजगंज,पनियरा क्षेत्रांतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साही बच्चों के बीच कराई गयी ।
राखी बनाओ कार्यक्रम
बच्चे इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए इस Rakhi: प्रतियोगिता में कम से कम लागत व निर्धारित समय में व स्वच्छता के साथ राखी बनाना था
बच्चों ने घर से पुराने नये बटन , मनके , चिमकी , रंग बिरंगे धागे लाएं थे जिनका प्रयोग करते दिखे ।
इस दौरान कला शिक्षक अखिलेश कुमार व बबीता साहनी के द्वारा बच्चों को बेहतर करने के तरीके बताए जा रहे थे
राखी का मूल्यांकन कौन किया
राखी बन जाने के उपरान्त उनका मूल्यांकन शिक्षक राहुल कुमार पटेल व संदीप कुमार शर्मा के द्वारा किया गया
पूरे प्रतिभागियों से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले दो दो छात्रों का चयन किया गया।
जिसमें क्रमश -आफरीन खातुन, अंशिका कुमारी व अर्चना पासवान , सादिया खातुन एवं पीयूष शर्मा, अंजनी रहीं जिन्हें
शिक्षक हुए सम्मानित
प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पटेल व शिक्षकों ने मेडल व फाउन्टेन पेन देकर सम्मानित किया ,
बालिकाओं ने अपने द्वारा बनाए गये राखी को बच्चों के कलाई पर बांधा फलस्वरूप भाईयों ने उन्हें सम्मान देने का वचन दिया ।
अन्त में प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों ने राखी के महत्व को वैज्ञानिक दृष्टिकोण व धार्मिक मान्यताओं के आधार पर प्रकाश डाला ।
PM News 18 Hindi News Website


