Saturday , 29 August 2026

Crime:10 केवीए ट्रांसफार्मर का ढांचा तालाब से बरामद,माल गायब 

Crime:10 केवीए ट्रांसफार्मर का ढांचा तालाब से बरामद,माल गायब 

सोनू मोदनवाल

महराजगंज। जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लखिमा में बिजली विभाग की चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है।

करीब एक वर्ष पूर्व रहस्यमय ढंग से गायब हुआ 10 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर मंगलवार को गांव के तालाब से बरामद किया गया।

Crime खाली बॉडी ही मिली,माल गायब

हालांकि ट्रांसफार्मर की केवल खाली बॉडी ही मिली, भीतर लगा समस्त कीमती उपकरण पहले ही गायब पाया गया, जिससे सुनियोजित चोरी की आशंका और गहरा गई है।

बताया जा रहा है कि तालाब का जलस्तर घटने के बाद सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर पानी के भीतर पड़ी भारी लोहे की संरचना पर पड़ी।

नजदीक जाकर देखने पर ट्रांसफार्मर की पहचान हुई। इसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई, जिसके बाद विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को तालाब से बाहर निकलवाया गया।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका

विद्युत विभाग के अवर अभियंता जुगनू अंसारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर के गायब होने की सूचना करीब एक वर्ष पहले मिली थी।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि किसी ने ट्रांसफार्मर को तालाब में छिपाकर रखा और समय-समय पर उसके भीतर लगे कीमती पुर्जों को निकालकर बेच दिया।

पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा दोषियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने क्षेत्र में बिजली उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ट्रांसफार्मर एक साल से गायब हुआ था

ग्रामीणों का कहना है कि जब ट्रांसफार्मर एक साल पहले पोल से गायब हुआ था, तब न तो लाइनमैन ने गंभीरता दिखाई और न ही संबंधित जेई अथवा उच्च अधिकारियों ने इसकी खोजबीन की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते जांच की जाती, तो लाखों रुपये के कीमती उपकरण चोरी होने से बचाए जा सकते थे।

एक वर्ष तक ट्रांसफार्मर का कोई सुराग न लग पाना विभागीय लापरवाही का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …