Saturday , 30 May 2026

Theft: कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मीपुर शिवाला में ताला काटकर भीषण चोरी, पुलिस को दी तहरीर

Theft: कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मीपुर शिवाला में ताला काटकर भीषण चोरी, पुलिस को दी तहरीर

चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

:Theft शिकारपुर: भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मीपुर शिवाला में

Theft बीते शुक्रवार की रात ताला काटकर भीषण चोरी की गई है।प्रधानाध्यापक सतीश कुमार गुप्ता ने

भिटौली थाने पर तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने व आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या- क्या हुआ चोरी 

जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने हेक्सा ब्लेड द्वारा विद्यालय के रसोई घर का ताला काटकर

Theft उसमें रखे गैस सिलेंडर,रेगुलेटर, ढक्कन सहित एक बड़ा व एक छोटा भगौना ,

एक बाल्टी, एक बोरी चावल,विद्युत बल्ब तथा अन्य खाद्य सामग्री को निशाना बनाया और चुरा ले गए।

Theft जूनियर हाईस्कूल कक्षा के कार्यालय कक्ष का ताला काटकर उसमें रखे बैट -बाल,कैरम बोर्ड तथा

अन्य सामग्री उठा ले गए । कक्षा चार व पांच के कक्षा कक्ष व एक अतिरिक्त कक्ष का भी ताला काटकर

Theft चोरों ने उसे भी खंगाला है। सुबह की जागरण के बाद जब लोग

कैसे पता हुआ कि हो गई है चोरी 

खेत खलिहान की ओर निकले तो यह देखा और रसोइया विद्यावती को इसकी जानकारी दी ।

विद्यावती की सूचना पर प्रधानाध्यापक सतीश गुप्ता मौके पर पहुंचे

Theft पुलिस व ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। चोरी की इस घटना के सम्बंध में

थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्र ने कहा कि तहरीर मिली है ।जांचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

इश्क का खूनी खेल: प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गंभीर हालत में भर्ती

इश्क का खूनी खेल: प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गंभीर हालत में भर्ती इश्क… जुनून… और …