Bank ने सेविंग अकाउंट्स वाले ग्राहकों को दिया बड़ा झटका
Bank : प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा Bank ने सेविंग अकाउंट्स वाले ग्राहकों को बड़ा झटका दिया।
Bank ने 5 लाख रुपये से कम बैलेंस वाले सेविंग अकाउंट्स पर ब्याज दर में कटौती की घोषणा की।
कोटक महिंद्रा Bank की वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें 17 अक्टूबर 2024 से लागू हैं।
ब्याज दर की यह कटौती Bank की ओर से शुरू किए गए नए ब्रैकेट में की गई है।
नए ब्रैकेट की शुरुआत
कोटक महिंद्रा Bank ने एक नया ब्रैकेट पेश किया है। इस ब्रैकेट के तहत सेविंग अकाउंट्स में
5 लाख रुपये से कम रकम की ब्याज दर में 50 बेसिक प्वाइंट की कटौती की गई।
इसमें ब्याज दर 3.5% से 3% हो गई है। बता दें कि सेविंग अकाउंट्स के पहले सिर्फ दो स्लैब थे।
50 लाख रुपये से कम रकम पर 3.5%ब्याज
पहले स्लैब में 50 लाख रुपये से कम रकम पर 3.5% और 50 लाख रुपये से अधिक की रकम पर 4% ब्याज दर लागू था।
हालांकि, अब Bank ने अब तीन स्लैब बनाए हैं। इसमें से एक स्लैब 5 लाख रुपये से कम का है।
इसकी ब्याज दर 3% प्रति वर्ष है। वहीं, 5 लाख से 50 लाख रुपये तक की रकम पर ब्याज दर 3.5% है।
इसके बाद 50 लाख रुपये से ज्यादा रकम पर ब्याज दर 4% है।
एफडी की ब्याज दर में बदलाव नहीं
कोटक महिंद्रा Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में संशोधन नहीं किया है।
बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 2.75% से 7.40% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए।
3.25% से 7.90% के बीच ब्याज दरें दे रहा है।ये दरें 14 जून 2024 से प्रभावी हैं।
योजना की घोषणा
Bank ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक इंडिया की पर्सनल लोन बुक हासिल करने की योजना की घोषणा की है।
इसमें कुल बकाया लोन रकम लगभग 4,100 करोड़ रुपये (लगभग 490 मिलियन डॉलर) शामिल है।
भारतीय रिजर्व Bank द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार ये लोन स्टैंडर्ड लोन की कैटेगरी में आते हैं।
प्रस्तावित ट्रांजैक्शन 30 सितंबर, 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।
PM News 18 Hindi News Website
