Saturday , 29 August 2026

Accident:सड़क हादसा: बाइक से गिरी महिला को चारपहिया ने कुचला, अस्पताल ले जाते समय मौत

Accident:सड़क हादसा: बाइक से गिरी महिला को चारपहिया ने कुचला, अस्पताल ले जाते समय मौत

महराजगंज। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

ग्राम मठिया पोस्ट बसन्तपुर निवासी 28 वर्षीय पुनीता प्रजापति अपने पति चंदेश्वर प्रजापति के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं।

दोपहर करीब 12:30 बजे जब वे मंगलपुर पटखौली रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से पुनीता बाइक से नीचे गिर गईं।

अस्पताल जाते समय मौत

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था—अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही पुनीता ने दम तोड़ दिया।

घटना की जांच में जूटी घुघली पुलिस 

सूचना मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी है।

थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह के अनुसार:मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना की जांच जारी है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …