ड्यूटी पर जा रहे सिविल कोर्ट कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत
न्यायिक परिवार में मातम
Accident:महराजगंज। गुरुवार सुबह महराजगंज जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे न्यायिक परिवार को गहरे शोक में डाल दिया।
जानकारी के मुताबिक सिविल कोर्ट महराजगंज में कार्यरत कर्मचारी मानवेन्द्र मिश्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही न्यायालय परिसर में मातम छा गया।
जानकारी है कि मानवेन्द्र मिश्रा सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी थे। वह प्रतिदिन की तरह बस से निचलौल न्यायालय में ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टेशन के रास्ते में अचानक हुए हादसे में उनकी मौत हो गई।
न्यायिक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही सिविल कोर्ट महराजगंज, ग्राम न्यायालय निचलौल के अधिवक्ता, कर्मचारी और परिचित बड़ी संख्या में एकत्र हो गए।
न्यायालय परिसर में पूरे दिन शोक और सन्नाटा पसरा रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि मानवेन्द्र मिश्रा का निधन न्यायिक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। कई कर्मचारियों की आंखें नम दिखीं और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अंतिम यात्रा
अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अधिवक्ता व कर्मचारी
घटना के बाद अधिवक्ताओं की ओर से न्यायिक अधिकारियों को पत्र भेजा गया। पत्र में कहा गया कि पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार में अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। ऐसे में न्यायिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
PM News 18 Hindi News Website
