Saturday , 30 May 2026

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज की जांच

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कुइया कंचनपुर गांव में मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत के मामले में गांव में मातम पसरा हुआ है।

        गांव में शोक की लहर 

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही भागीरथी (62) का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि भागीरथी रोज की तरह गुरुवार दोपहर कंचनपुर चौराहे से दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे।

घर से कुछ दूरी पहले ही कुइया बड़ी नहर पुल पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जूटी पुलिस 

घटना के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक रोशन लाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं क्षतिग्रस्त साइकिल और बाइक को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि नहर पुल के पास आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और गति नियंत्रण के उपाय कराने की मांग की है।

थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

कीटनाशक से गिट्टी-बालू तक सप्लाई का खेल, आखिर कहां है ‘अंश इंटरप्राइजेज

कीटनाशक से गिट्टी-बालू तक सप्लाई का खेल, आखिर कहां है ‘अंश इंटरप्राइजेज कही अंश इंटरप्राइजेज …