agreement एसपी के हाथों संजा देवी व रामप्रकाश हुये सम्मानित
agreement पुलिस अधीक्षक द्वारा पारिवारिक विवादों के निस्तारण में अहम भूमिका निभाने वाले
परिवार परामर्श केंद्र में कार्यरत संजा देवी और राम प्रकाश को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परिवारिक विवादों के निस्तारण के क्षेत्र में
अनुकरणीय कार्य करते हुए 447 से अधिक परिवारों के बीच सुलह समझौते कराया ।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के इस नए पहल पर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार है ।
लोगों मे एक खुशी का इजहार हो रहा है कि अब मामला समझौते से हल हो सकता है
अगर यह नई पहल सफल हो गई तो आपस में विवाद भी खत्म हो जाएगा ।
लोगों के अंदर एक भावना पैदा होजएगी कि विवाद ही नहीं करना चाहिए
जिससे जनपद में आने वाले फरयादी आपस में बैठ मिलकर मामले को हल करना उचित समझेंगे
नई शुरुआत का अवसर
उनके इस सराहनीय प्रयास ने न केवल परिवारों को जोडऩे का काम किया है,
बल्कि समाज में सुलह और समझ का संदेश भी फैलाया है।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र में संजा देवी और राम प्रकाश गुप्त द्वारा किए
settlement agreement ने न केवल परिवारों को टूटने से बचाया है,
इससे समाज को भी एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि कोई भी विवाद समझौते से हल किया जा सकता है।
मिशन शक्ति फेज़ 5
मिशन शक्ति फेज़ 5 के तहत उन्हें मिले इस सम्मान से प्रेरणा लेकर समाज सेवा की दिशा में अग्रसर होंगे।
Also Read This: घुघली पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया बैग
सम्मानित होने के बाद संजा देवी और राम प्रकाश गुप्त ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
यह उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है और वे आगे भी इसी समर्पण और लगन के साथ समाज सेवा करते रहेंगे।
इस मामले को देखते हुए आसपास के नागरिक और ग्रामीण ने एसपी महराजगंज कि सराहना किया।
PM News 18 Hindi News Website

