Saturday , 30 May 2026

रजवल चौराहे पर घुघली पुलिस का बड़ा एक्शन, वाहन की सघन जांच,मचा हड़कंप

रजवल चौराहे पर घुघली पुलिस का बड़ा एक्शन, वाहन की सघन जांच,मचा हड़कंप

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के रजवल चौराहे पर शनिवार को घुघली पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान चालकों में हड़कंप 

जानकारी के मुताबिक यह अभियान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संचालित किया गया। अभियान के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत नंबर प्लेट, अधूरे कागजात तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

स्थानीय पुलिस ने दर्जनों वाहनों का चालान काटते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी।

अभियान चला कर वाहन चेकिंग 

इस सम्बन्ध में घुघली पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

इस दौरान घुघली थाना की टीम में एसएसआई राकेश यादव, उप निरीक्षक संजय कुशवाहा, महिला उप निरीक्षक रूचि, कांस्टेबल छट्ठू प्रसाद तथा कांस्टेबल शिवजीत मौर्या मौजूद रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज की जांच

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज …