Corruption:आंगनबाड़ी केन्द्र परसागिदही में शौचालय व हैण्डपम्प मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट
खराब पड़ा हैण्डपम्प व अधूरा पड़ा शौचालय
प्रधान द्वारा शौचालय व कीचन में जड़ दिया है ताला, कार्यकत्रियां बाहर जाने को मजबूर
Corruption: महराजगंज। सिसवा ब्लाक के ग्राम सभा परसागिदही स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में अधूरे पड़े शौचालय एवं कीचन में प्रधान द्वारा ताला जड़ दिया गया है, ताकि इसकी सच्चाई सामने न आये।
लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका ने पीड़ा सुनाते हुये कहा कि शौचालय पूर्ण न होने के कारण बाहर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
आंगनबाड़़ी कार्यकत्रियां बाहर जाने को मजबूर
ग्रामीणों के अनुसार बाहर से तो आंगनबाड़ी केन्द्र चकाचक लगता है लेकिन अन्दर शौचालय अधूरा है। प्रधान द्वारा ताला जड़ दिया गया है। जिससे आंगनबाड़़ी कार्यकत्रियां बाहर जाने को मजबूर है।
इसके मद में धन आहरित कर प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव द्वारा बंदरबांट कर लिया गया है। लेकिन शौचालय पूर्ण नहीं कराया गया है।
चूंकि प्राथमिक विद्यालय परसागिदही के बगल में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। यह केन्द्र तीन तरफ से पानी से घिरा हुआ है।
आंगनबाड़ी केंद्र के शौचालय में बरसों से लटकताह ताला
आंगनबाड़ी कार्यकत्री के अनुसार केन्द्र में स्थित शौचालय एवं कीचन में ताला लगा दिया गया है। जबकि इसके मद में धन की निकासी हो चुकी है। लेकिन शौचालय की टंकी अधूरी पड़ी हुई है।
कार्यकत्री एवं सहायिका ने कई बार प्रधान से शौचालय पूर्ण कराने की मांग की लेकिन पूर्ण नहीं कराया गया है।
ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी केन्द्र में स्थित इंडिया मार्का हैण्डपम्प खराब है।
मरम्मत के नाम पर निकाला गया था धन
वर्ष 2025-26 में मरम्मत के नाम पर मां वैष्णो इण्टरप्राइजेज के बिल नम्बर 92 से प्रधान एवं ग्राम पंचायत के नाम 42945 रूपये का हैण्डपम्प मरम्मत के नाम से भुगतान कराकर बंदरबांट किया गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि इसी तरह से Corruption: होने के कारण गांवों में दुर्दशा हो रही है। शासन प्रशासन द्वारा जांच न कराये जाने से Corruption: बढ़ रहे है।
प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव विकास कार्यो के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट कर अपना विकास करने में लगे है।
PM News 18 Hindi News Website


