Wednesday , 14 October 2026

सोनौली में साइबर सुरक्षा अभियान, जन सेवा केंद्रों की हुई सघन जांच

सोनौली में साइबर सुरक्षा अभियान, जन सेवा केंद्रों की हुई सघन जांच

 

महराजगंज। जनपद में साइबर अपराध और डिजिटल फ्रॉड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ‘साइबर सुरक्षा व डिजिटल फ्रॉड नियन्त्रण अभियान’ के तहत थाना सोनौली पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित जन सेवा केंद्रों (CSC) की सघन चेकिंग की।

 

चेकिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देशन में पुलिस टीम ने जन सेवा केंद्र संचालकों के वैध लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

इसके साथ ही एआई टूल के दुरुपयोग, फर्जी फोटो तैयार करने, कूटरचित पहचान पत्र बनाने तथा डिजिटल माध्यम से होने वाली अन्य संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी ली गई।

 

पुलिस ने जन सेवा केंद्र संचालकों को निर्धारित नियमों एवं मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी व्यक्ति के दस्तावेज, फोटो अथवा व्यक्तिगत जानकारी का गलत इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई।

 

सोनौली पुलिस ने संचालकों को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। पुलिस के मुताबिक डिजिटल फ्रॉड पर अंकुश लगाने और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …