Sunday , 30 August 2026

पीडि़त ने डीएम को पत्र देकर संजीवनी हास्पिटल के डाक्टर व अस्पताल पर कार्यवाही की मांग

पीडि़त ने डीएम को पत्र देकर संजीवनी हास्पिटल के डाक्टर व अस्पताल पर कार्यवाही की मांग

पीडि़त ने संजीवनी अस्पताल में कराया था पैर का आपरेशन, ढाई से तीन लाख खर्च, फिर भी पैर में दर्द, सूजन व चलने फिरने में समस्या

डाक्टर बोले थे-आपरेशन के बाद आप चंगा हो जायेंगे

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भेडिय़ा निवासी सुधाकर गौड़ पुत्र चन्द्रभान गौड़ ने डीएम को शिकायती पत्र देकर चिउरहा नहर पुल स्थित संजीवनी हास्पिटल के डाक्टर प्रवीण गुप्ता पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल एवं डाक्टर पर कार्यवाही की मांग की है।

पीडि़त ने डीएम को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि 15 जून 2025 को संजीवनी हास्पिटल में अपने दाहिने पैर का आपरेशन कराया। डा. प्रवीण गुप्ता द्वारा आपरेशन किया गया।

पीड़ित ने बताई आपबीती 

पीड़ित ने बताया कि आपरेशन के दौरान ढाई से तीन लाख खर्च आया। डाक्टर ने कहा कि आपरेशन के बाद पूरी तरह ठीक हो जायेंगे और चल फिर सकेंगे।

लेकिन आपरेशन के बाद स्थिति बिगड़ती चली गयी। पैर में लगातार दर्द, सूजन एवं चलने फिरने में दिक्कत बनी हुई है। समस्या बताने पर डाक्टर द्वारा उपचार नहीं किया गया।

पीडि़त ने डीएम से निष्पक्ष जांच कराकर अस्पताल एवं डाक्टर के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। साथ ही इलाज के नाम पर खर्च धनराशि की वापसी कराने की मांग किया है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …