Festival: नव वर्ष का आगाज- सिसवा महोत्सव में शानदार प्रस्तुति
Festival यूपी के महराजगंज सिसवा बाजार में नव वर्ष का स्वागत महोत्सव से किया गया है।
सिसवा विकास समिति ने सिसवा Festival का आयोजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच किया।
Festival में नगर के विभिन्न विद्यालयों की प्रतिभाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान फोल्क सांग आदि पर जमकर तालियां बटोरी।
स्थानीय नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में 14 वां सिसवा Festival हुआ।
सिसवा महोत्सव का शानदार आगाज
महोत्सव का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित व फिता काट कर किया।
इसके उपरांत आरपीआइसी स्कूल, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,
मलवरी कॉन्वेंट स्कूल, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल, किसान आदर्श इंटर कॉलेज बेलवा, कलाकृति
इंस्टिट्यूट,मरियम गर्ल्स कॉलेज, रामकिशन मेमोरियल स्कूल, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल
स्कूल सहित नगर के अन्य शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोक कला प्रस्तुत किया
इस दौरान नारी सशक्तिकरण, नन्हे बच्चों द्वारा पिता प्रेम के साथ ही धार्मिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
स्कूली बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा
महानायक अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
जिन्होंने अमिताभ बच्चन की आवाज एवं अंदाज में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराया।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर व मिमिक्री कलाकार अमर राज सक्सेना ने किया
मिस कानपुर कनक शर्मा व रोशन मद्धेशिया ने मंच का संचालन संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर नपा अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल,
अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल
मनोज केशरी एनबी पाल, अमित अंजन, शुभ्रा सिंह जायसवाल,ममता जायसवाल, अवधेश चौबे
गोविंद सोनी, विवेक चौरसिया ,रणधीर सिंह ,राममिलन गुप्ता,मेहताब, संजय जायसवाल ,दीपक,आदि मौजूद रहे।
PM News 18 Hindi News Website
