Friday , 16 October 2026

मासूम पर गिरी आकाशीय बिजली,पल भर में उजड़ गई दुनिया

मासूम पर गिरी आकाशीय बिजली,पल भर में उजड़ गई दुनिया

9 वर्षीय आयुष की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

महराजगंज। जनपद के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़िया टोला सोहनी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया।

खेत में माता-पिता के साथ धान की नर्सरी (बीया) काटने गए 9 वर्षीय मासूम आयुष चौरसिया की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 हृदय विदारक घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़िया टोला सोहनी निवासी सुरेश चौरसिया का पुत्र आयुष चौरसिया सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने माता-पिता के साथ खेत में धान की नर्सरी काटने गया था।

बताया जा रहा है कि खेत में काम चल ही रहा था कि अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से मासूम आयुष गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजनों को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। माता-पिता अपने बेटे को बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रह गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में जैसे ही घटना की सूचना पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने लगे।

खराब मौसम से बचें 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और सरकारी राहत प्रदान करने की मांग की है।

बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन और मौसम विशेषज्ञों की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि मौसम खराब होने, तेज गर्जना या बिजली चमकने के दौरान खेतों, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे काम करने से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लें, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …