Tuesday , 14 July 2026

पुलिस की मुस्तैदी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ भव्य ताजिया मेला

बल्लो खास कर्बला में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

पुलिस की मुस्तैदी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ भव्य ताजिया मेला

घुघली, महराजगंज। जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लो खास कर्बला में मुहर्रम के अवसर पर भव्य ताजिया मेले का आयोजन हुआ।

बल्लो कर्बला पर ताजिया का मेला 

मेले में रामपुर महुअवा, पड़री खुर्द, बरवाविद्यापति, परसागिदही सहित आसपास के कई गांवों के ताजियादार पारंपरिक ढोल-ताशों और मातमी धुनों के साथ अपने-अपने ताजिए लेकर बल्लो खास कर्बला पहुंचे। पूरे क्षेत्र में आस्था, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में ताजियों का जुलूस पूरे अनुशासन और धार्मिक परंपराओं के साथ सम्पन्न हुआ।

मेला में दिखी पुलिस बल की सक्रियता

मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए घुघली थाने के उपनिरीक्षक संजय कुशवाहा के नेतृत्व में कांस्टेबल छठ्ठू प्रसाद गोंड, कांस्टेबल ओमप्रकाश चौधरी, कांस्टेबल रवि कुमार एवं कांस्टेबल लक्ष्मी शंकर यादव* पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। पुलिस की सतर्क निगरानी और प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

भारी भीड़ के बीच संपन्न हुआ ताजिया का मेला

मेले के सफल आयोजन के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की सक्रियता, सतर्कता तथा कुशल प्रबंधन के कारण हजारों लोगों की भीड़ के बीच भी कार्यक्रम पूरी तरह शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न हुआ। लोगों ने पुलिस टीम के कार्य की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …