Sunday , 30 August 2026

National flag: “शिकारपुर पुलिस चौकी पर फहरा तिरंगा, जन-गण-मन से गूंजा नगर”

National flag: “शिकारपुर पुलिस चौकी पर फहरा तिरंगा, जन-गण-मन से गूंजा नगर”

National flag: शिकारपुर (महाराजगंज) – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शिकारपुर पुलिस चौकी परिसर में तिरंगा पूरे सम्मान और गौरव के साथ फहराया गया।

सुबह 8 बजे चौकी प्रभारी अवधेश सिंह की अगुवाई में पुलिस बल के जवान छोटेलाल संगम पांडेय सोनू, बिक्रम दिवान सहित सभी पुलिस के जवानों ने

पंक्ति में खड़े होकर सलामी की मुद्रा में खड़े रहे। जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज हवा में लहराया, पूरा परिसर “जन-गण-मन” के स्वरों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी देकर शहीदों को नमन किया और देश की अखंडता, एकता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने का संकल्प लिया।

चौकी प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा,

“15 अगस्त हमारे लिए सिर्फ राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि ये दिन हमें यह याद दिलाता है कि आजादी की रक्षा के लिए हमें हर पल सजग रहना होगा। पुलिस का हर जवान देश की सेवा में 24 घंटे तत्पर है।”

ध्वजारोहण के बाद जवानों के बीच मिठाई वितरित की गई और एक मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी चौकी पहुंचकर पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और मिठाई बांटी।

देशभक्ति के इस माहौल में चौकी से लेकर पूरे नगर में तिरंगे के रंग और वंदेमातरम की गूंज ने आजादी के अमर पर्व को यादगार बना दिया।


 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …