Sunday , 30 August 2026

मोबाइल छीनकर भागने वाले शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

मोबाइल छीनकर भागने वाले शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

दो गिरफ्तार; बाल अपचारी भी पकड़ा गया

 लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, धरमौली नहर पुल के पास पुलिस ने दबोचा

 

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,

जबकि उनके साथ शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (पीपीएस)

छिनैती करने वाले बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम (पीपीएस) के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 को एक युवती का मोबाइल फोन छीनकर आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।

पीड़िता की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवां में मुकदमा अपराध संख्या 195/2026, धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस की सक्रियता लाई रंग

घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को धरमौली नहर पुल के पास से अमन कुमार पुत्र फूलचंद एवं मंदीप कुमार पुत्र राजकुमार, दोनों निवासी ग्राम बनकटिया, थाना श्यामदेउरवां को गिरफ्तार कर लिया।

उनके साथ वारदात में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पीड़िता का नोकिया 2.3 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त यूपी-56 बीबी-0631 नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया, जबकि बाल अपचारी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे, उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास यादव, कांस्टेबल प्रमोद यादव तथा कांस्टेबल संतोष प्रजापति शामिल रहे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …