Tuesday , 14 July 2026

Traffic: ऑपरेशन कार-ओ-बार” की सख्ती,शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर चला कानून का डंडा

Traffic: ऑपरेशन कार-ओ-बार” की सख्ती,शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर चला कानून का डंडा

महराजगंज । जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन में Traffic नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया।

महराजगंज, जनपद में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने नगर कस्बा क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभिया संचालित किया।

क्या है ऑपरेशन कार-ओ-बार

ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग, 4 चालान – 1 वाहन सीज
ऑपरेशन कार-ओ-बार” के तहत Traffic

यातायात पुलिस एवं आरटीओ की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की।

अभियान के दौरान 4 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

वहीं एक वाहन को नियमों के उल्लंघन पर सीज भी किया गया।

Traffic यातायात नियमों की शपथ

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।

हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और नशे में वाहन न चलाने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Traffic नियमों का पालन ही सुरक्षित जीवन की गारंटी है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …