Wednesday , 14 October 2026

Olympic भारतीय महिला ने कोरिया को हराकर एशियाई चैंपियनशिप में पहला मेडल सुरक्षित किया

 

Olympic भारतीय महिला ने कोरिया को हराकर एशियाई चैंपियनशिप में पहला मेडल सुरक्षित किया

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया को क्वार्टर फाइनल में 3-2 से हराकर एशियाई चैंपियनशिप में पहला मेडल सुनिश्चित किया। इस जीत को हासिल करने के बाद भारतीय महिला का सराहन हो रहा है जानकारी के मुताबिक ओलंपिक काव्य पदक विजेता ने दक्षिण कोरिया को फाइनल में हरा कर तगड़ा झटका दिया है।

भारतीय महिला ने विश्व टीम चैंपियनशिप में उन्होंने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की सुन यिंगसा को हराया था, ऐसे में भारत का नाम रोशन कर दिया महिलाओं की बढ़नी रफ्तार को देखते हुए विदेशी खिलाड़ियों में हलचल मच गई है लगातार खेल में पहला स्थान प्राप्त करने वाली भारतीय महिला पर हिंदुस्तानियों का गर्व है

दुनिया की 92वें नंबर की खिलाड़ी अयहिका मुखर्जी

इस जीत की सूत्रधार रहीं, जिन्होंने दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी शिन युबिन और दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी जियोन जिही को हराया।अयहिका और मनिका बत्रा ने भारत को 2 -0 की अप्रत्याशित बढ़त दिला दी थी लेकिन दक्षिण कोरिया ने स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। इसके बाद अयहिका ने जिही को हराकी भारत को जीत दिलाई।

अयहिका पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का हिस्सा नहीं थीं लेकिन अर्चना कामथ के संन्यास के बाद वह इस टीम में लौटीं।

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की सुन यिंगसा को हराया था

इस साल की शुरुआत में विश्व टीम चैंपियनशिप में उन्होंने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की सुन यिंगसा को हराया था। उन्होंने आठवीं रैंकिंग वाली युबिन को 11-9, 7-11, 12-10, 7-11, 11-7 से हराया। वहीं, 29वीं रैंकिंग वाली मनिका ने 16वीं रैंकिंग वाली जियोन जिही को 12-14, 13-11, 11-5, 5-11, 12-10 से मात दी।

भारत की सर्वोच्च रैंकिंग (26वीं) वाली खिलाड़ी श्रीजा अकुला को ली युन्ही के हाथों 6-11, 10-12, 8-11 से पराजय झेलनी पड़ी। युबिन ने मनिका को 13-11, 11-4, 6-11, 7-11, 12-10 से हराया। इसके बाद निर्णायक मुकाबले में अयहिका ने जिही को 7-11, 11-6, 12-10, 12-10 से मात दी। भारतीय पुरूष टीम बुधवार को क्वार्टर फाइनल खेलेगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

Maza : विद्या के फिल्म भूलभुलैया 3 – 2024 हो रही धमाकेदार बुकिंग 

Maza : विद्या के फिल्म भूलभुलैया 3 – 2024 हो रही धमाकेदार बुकिंग  Maza : …