Sunday , 30 August 2026

सीसी रोड बनी आफत! पहली बारिश में कीचड़ का दलदल

सीसी रोड बनी आफत! पहली बारिश में कीचड़ का दलदल

बच्चों को कंधे पर उठाकर गांव से बाहर छोड़ रहे अभिभावक

 

पिपरा खादर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं, जिम्मेदारों ने मिट्टी डलवाकर बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबत

परतावल। विकासखंड परतावल क्षेत्र के पिपरा खादर गांव में बनी सीसी सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए सुविधा के बजाय मुसीबत बन गई है। सड़क के किनारे जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या से निजात दिलाने के बजाय जिम्मेदारों ने सड़क पर मिट्टी डलवा दी, लेकिन मौसम की पहली बारिश ने इस व्यवस्था की पोल खोल दी।

बारिश के बाद सड़क पर डाली गई मिट्टी पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। हालत यह है कि दर्जनों घरों के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।

कंधे पर बच्चे, बदहाल रास्ता

हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभिभावकों को अपने बच्चों को कंधे पर उठाकर गांव के बाहर तक ले जाना पड़ रहा है, ताकि वे स्कूल या अन्य जरूरी काम के लिए मुख्य मार्ग तक पहुंच सकें।

पिपरा खादर के ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान यदि जलनिकासी के लिए नाली की व्यवस्था कर दी गई होती तो आज यह स्थिति नहीं बनती।

 

सभी ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क पर फैले कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है।

 

ग्रामीणों में बढ़ा जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वे जिलाधिकारी महोदय से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे और अपनी आपबीती प्रशासन के सामने रखेंगे।

अब सवाल यह है कि विकास के नाम पर बनी सीसी सड़क अगर बारिश में ग्रामीणों के लिए रास्ता ही बंद कर दे, तो आखिर जिम्मेदारी किसकी है? प्रशासन कब इस समस्या का संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत दिलाएगा, यह देखने वाली बात होगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर बरवा राजा के एम.एन. …