Sunday , 18 October 2026

सिसवा में विकास की खुली पोल,सड़क किनारे बहता नगर का गंदा पानी

सिसवा में विकास की खुली पोल,सड़क किनारे बहता नगर का गंदा पानी

स्वच्छ भारत” के दावों पर गंदगी का तमाचा

सिसवा नगर पालिका की लापरवाही से सड़क बनी नाला

सिसवा/महराजगंज । नगर में त्योहारों के मद्देनज़र जहां एक ओर सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत आमजन को जागरूक कर रही है और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं कि कहीं भी गंदगी न फैले, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत चौंकाने वाली तस्वीर पेश कर रही है।

Swachh Bharat Mission की भावना को धता बताते हुए Siswa नगर में ऐसा नजारा सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाएगा।

नाली से उठ रही दुर्गन्ध 

मिली जानकारी के अनुसार सिसवा नगर से आसमन छपरा जाने वाली सड़क पर, डाला उस पार उत्तर दिशा की ओर सड़क के किनारे नाली निर्माण के अभाव में नगर का गंदा पानी खुलेआम बह रहा है।

यह गंदा पानी सड़क के किनारे से होकर गुजरता है, जिससे न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है बल्कि राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बोल रही तस्वीर

तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि नगर पालिका का ध्यान इस मोहल्ले की ओर क्यों नहीं जा रहा। सवाल यह उठता है कि क्या यह इलाका नगर पालिका कार्यालय की प्राथमिकता में नहीं है, या फिर कहीं न कहीं विकास के नाम पर लापरवाही और भ्रष्टाचार की बू आ रही है?

स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि यदि जल्द से जल्द पक्की नाली का निर्माण नहीं कराया गया, तो बरसात और त्योहारों के समय यह समस्या विकराल रूप ले सकती है।

संक्रामक बीमारियों की आशंका 

गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

आदर्श नगर का तमगा लिए सिसवा नगर में यदि यही हाल रहा, तो स्वच्छता के दावे खोखले साबित होंगे।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस खबर का संज्ञान लेकर कब तक समाधान करते हैं या फिर यह गंदा पानी यूं ही विकास के दावों पर सवाल उठाता रहेगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल में औचक निरीक्षण

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल CHC का किया औचक निरीक्षण …