Monday , 31 August 2026

बारीगांव में दिखा हुनर का जलवा, क्षेत्रीय बाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बच्चों ने बिखेरा रंग

बारीगांव में दिखा हुनर का जलवा, क्षेत्रीय बाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बच्चों ने बिखेरा रंग

अमन मिश्रा 

घुघली महराजगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव प्रांगण में क्षेत्रीय बेसिक बाल प्रतियोगिता competition

के दूसरे दिन आयोजन राजेश कुमार उपाध्याय प्र.प्र.अध्यापक के देखरेख में प्रारंभ हुआ ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास सिंह तथा संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी घुघली चंद्र भूषण पांडेय व बीरेंद्र यादव क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक रहे, खेल का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया,

इसके उपरान्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव के बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।

किसने मारी बाजी,किस पर उठा सवाल 

competition की प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक स्तर 100 मी दौड़ बालिका संवर्ग में संजना ढ़ेकही प्रथम, दिव्या बेलवा टिकट द्वितीय, 200 मीटर में काजल ढेकही प्रथम, सीनरी रामपुर द्वितीय

400 मीटर में निर्मला यूपीएस बारीगांव चौमुखा प्रथम , काजल ढ़ेकही द्वितीय, 600 मीटर में निर्मला पूर्व माध्यमिक बरीगांव चौमुखा प्रथम चांदनी ढ़ेकहीं द्वितीय, बालक संपर्क में राज सहनी प्रथम बलवा टिकट, विजय कुमार ढेकही द्वितीय, 200मीटर में कुलदीप परसौनी प्रथम,

कृष्णा बारीगांव चौमुखा द्वितीय, 400मीटर में अनिकेत अनिकेत वरवाखुर्द प्रथम, कृष्णा बारीगांव चौमुखा द्वितीय, 600 मीटर में इमरान विरैची प्रथम, मैनुद्दीन चौमुखा द्वितीय, प्राथमिक स्तर बालिका संवर्ग 50 मीटर में सोनम मिर्ज़ापुर प्रथम, आराधना मिर्जापुर द्वितीय, 100 मीटर में अंजलि ढेकही प्रथम,

सोनम विरैची द्वितीय, 200 मीटर में अंजनी ढेकही प्रथम, अनुष्का पौहरिया द्वितीय, 400 मीटर में अनुष्का प्रथम, रितिका द्वितीय, बालक संवर्ग में विनय पौहरिया प्रथम, आनंद साहनी बेलवा टिकट द्वितीय, 100 मीटर में बिनय पौहरिया प्रथम, आनंद साहनी बेलवा टिकट द्वितीय, 200 मीटर में दीपक ढेकही प्रथम दुर्गेश पौहारीय द्वितीय,

400 मीटर में विशाल चौमुखा प्रथम रहमान ढेकही द्वितीय स्थान पर रहे। लम्बी कूद जूनियर में नागेन्द्र विरैची प्रथम, अभिषेक वेलबाटीकर द्वितीय, नंदिनी चौमुखा प्रथम, चांदनी ढ़ेकही द्वितीय, जूनियर खो-खो में ढेकही प्रथम चौमुखा द्वितीय रहा।

बाल प्रतियोगिता में निभाई थी भूमिका

competition में शिक्षक संजय मणि , उपेन्द्र पांडेय, मनोज वर्मा, कन्हैयालाल प्रसाद, दीनानाथ यादव,दिलीप पटेल, हीरा रतन गौतम, राजकुमार, प्रमोद पांडेय, अरविंद गुप्ता, घनश्याम यादव,रिजवानउल्ला खान ,वकीर अब्बास,निधि द्विवेदी, प्रगति, जागृति त्रिपाठी, अनीता सिंह,अर्चना खरवार, सहित घुघली ब्लाक के सैकड़ों शिक्षकों ने सहयोग दिए।

सभी शिक्षक प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल और प्लेट द्वितीय स्थान पाने वाले छात्रों को सिल्वर मेडल और छोटी प्लेट देकर के सम्मानित किया गया साथ ही जो शिक्षक सैकड़ो शिक्षकों द्वारा जो रैली में सहयोग दिया गया था उन्हें तोलिया देकर सम्मानित किया गया।

रैली के समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा कि यह रैली बच्चों में एक जोश पैदा करेगी इसी जोश के साथ बच्चे जनपद स्तर पर खेल कर ब्लॉक का नाम रोशन करेंगे,

सफल आयोजन पर किसने दिया बधाई

मुख्य अतिथि ने बच्चों को सफल आयोजन के लिए बधाई दिया, ब्लाक व्यायाम शिक्षक ने जितने लोग इस प्रतियोगिता में अपना सफल सहयोग दिए थे उसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किये ,अंत में राजेश कुमार उपाध्याय प्रभारी ने प्रांगण में प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षिका बहनों, शिक्षको, छात्रों, छात्राओं को सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए धन्यवाद देते हुए राष्ट्र गान के साथ प्रतियोगिता समापन की घोषणा हुई।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …