Sunday , 30 August 2026

डीएम व एसपी ने त्रिमुहानी घाट का निरीक्षण कर छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा

डीएम व एसपी ने त्रिमुहानी घाट का निरीक्षण कर छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा

महराजगंज  जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा पुलिस अधीक्षक ने त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर छठ पर्व Religion को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने संबंधित विभागों को घाटों पर बैरिकेडिंग, नाव की व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती तथा प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

कैसे होगी भीड़ नियंत्रण

उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा ताकि भीड़ नियंत्रण में किसी प्रकार की समस्या न हो।

Religion डीएम संतोष कुमार शर्मा ने नगर पालिका एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने और पर्व के बाद अवशेषों के समुचित निस्तारण हेतु भी आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया।

जेनरेटर की व्यवस्था छठ घाटों पर

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं मौके पर सुनिश्चित की जाएं, प्रकाश व्यवस्था को निर्बाध रखने हेतु जेनरेटर की व्यवस्था घाटों पर रखें।

घाट पर सिल्ट आदि को पर्याप्त मात्रा में डलवाएं, ताकि फिसलन की स्थिति न रहे। मार्गों की साफ–सफाई हेतु पंचायतीराज और नगर पालिका को जरूरी निर्देश दिया।

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सादी वर्दी में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती और

सीसीटीवी लगवाने का निर्देश

आवश्यकतानुसार सीसीटीवी लगवाने का निर्देश दिया। साथ ही 24×7 कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के लिए निर्देशित किया।

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को लेकर कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें विसर्जन निर्धारित रूट और जगह पर ही हों तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां चाक–चौबंद रहें।

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें, धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखें और स्वच्छता में सहयोग दें।

छपे छपे पर रहेंगे पुलिस

निरीक्षण के दौरान एसपी सोमेन्द्र मीना ने भी पुलिस अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने के लिए कहा। कहा कि छठ पर्व में महिलाओं की भरी संख्या को देखते हुए विशेष इंतजाम रखें।

सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात रखें। साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन को एसओपी के अनुसार कराएं।

मौके पर पर्याप्त पुलिस बल कि उपलब्धता को सुनिश्चित करें।

Religion घाटों पर अत्यधिक भीड़ होने से रोकें और आयोजकों से समन्वय करते हुए रोस्टर के अनुसार मूर्तियों का गरिमापूर्ण तरीके से विसर्जन सुनिश्चित कराएं।

श्यामदेउरवा थाना का आकस्मिक निरीक्षण

इससे पूर्व दोनों अधिकारियों ने श्यामदेउरवा थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेख, जनसुनवाई/महिला हेल्प डेस्क, मालखाना आदि का निरीक्षण कर व्यवस्था को चाक–चौबंद रखने हेतु निर्देशित किया।

अपराधियों के प्रति सख्त रवैया

क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और महिलाओं के प्रति हुए अपराधों में शून्य सहिष्णुता की नीति के अनुपालन हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा–निर्देश दिया।

कहा कि अपराधियों के प्रति सख्त रवैया अपनाएं और आमजन के साथ पुलिस का व्यवहार सद्भावनापूर्ण हो।

निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना अध्यक्ष और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

जयकारों से गूंजा पुरैना खंडी चौरा, संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

जयकारों से गूंजा पुरैना खंडी चौरा, संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा …