Monday , 31 August 2026

जिला बदर आरोपी घर में मिला, सोनौली पुलिस ने दबोचा

जिला बदर आरोपी घर में मिला, सोनौली पुलिस ने दबोचा

गुंडा एक्ट में फिर दर्ज हुआ मुकदमा

 

न्यायालय के तड़ीपार आदेश की उड़ाई धज्जियां, एसपी के अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली थाना पुलिस ने जिला बदर (तड़ीपार) के आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 10 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शिवम पाण्डेय (27 वर्ष) पुत्र जनार्दन पाण्डेय, निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर टोला तिसुरी, थाना सोनौली को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को 10 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय के आदेश पर छह माह के लिए जिला बदर किया गया था तथा उसे आदेश की जानकारी भी विधिवत दी गई थी।

न्यायालय के आदेश का उल्लंघन

इसके बावजूद 6 अगस्त 2026 को पुलिस की चेकिंग के दौरान आरोपी अपने घर पर मौजूद मिला, जिससे न्यायालय के आदेश का उल्लंघन सामने आया। इस संबंध में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 73/2026 के तहत धारा 10, उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 में मुकदमा दर्ज किया गया।

आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय महराजगंज भेज दिया।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचन्द्र राय, कांस्टेबल शिवाकान्त सिंह तथा भानूप्रसाद शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

363 दिन बाद फिर गरजेगा दिशा का मंच

363 दिन बाद फिर गरजेगा दिशा का मंच   9 सितंबर को केंद्रीय योजनाओं की …