बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दे रहे नई दिशा: पूर्व प्रधान सावित्री देवी (पत्नी स्व. आशीष कुमार गौतम)
भटौली के पूर्व प्रधान सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय आशीष कुमर गौतम
महराजगंज। ग्राम सभा भिटौली में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने तथागत भगवान महात्मा बुद्ध एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य जुलूस एवं पदयात्रा निकाली गई, जिसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे गांव में जयकारों के साथ बाबा साहब के विचारों—समानता, शिक्षा और अधिकार—को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
भटौली के पूर्व प्रधान ने मनाया जन्मदिन
इस दौरान भिटौली बाजार की पूर्व प्रधान सावित्री देवी (पत्नी स्व. आशीष कुमार गौतम) ने भी सहभागिता करते हुए बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
PM News 18 Hindi News Website
