साइबर ठगों पर पुलिस का प्रहार, 14 पीड़ितों के 9.95 लाख रुपये खाते में कराए वापस
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में साइबर थाना टीम की त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों ने जताया आभार
महराजगंज । जनपद में साइबर अपराधों cyberthug पर लगाम लगाने के लिए महराजगंज पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना महराजगंज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार 14 पीड़ितों के कुल 9,95,500 रुपये उनके खातों में वापस कराए हैं।
किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई नोडल अधिकारी साइबर क्राइम व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम अनुरुद्ध कुमार और प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सजनू यादव के नेतृत्व में की गई।
साइबर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की शिकायतों का निस्तारण कर उनके पैसे वापस दिलाए।
साइबर ठगों से सावधान रहें
पुलिस के अनुसार, अधिकांश मामलों में साइबर ठगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों को क्लिक करने के लिए प्रेरित किया।
लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ितों का पर्सनल डेटा हैक कर उनके खातों से पैसे निकाल लिए गए।
कुछ मामलों में ऑनलाइन फ्रॉड के अन्य तरीके भी अपनाए गए थे।
साइबर थाना महराजगंज में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई किया गया।
9,95,500 रुपये वापस कराए
टीम ने संबंधित बैंकों और तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर करीना अग्रहरी, आलोक वर्मा, साविया आमदा, काजल गुप्ता, दामोदर वर्मा, धुरई प्रसाद, आविदा, हदीसुन निशा, रफीक अहमद, प्रदुमन, सविता पांडेय, आशुतोष कुमार सिंह, साजिया खातून और सरफुद्दीन समेत 14 पीड़ितों के खातों में कुल 9,95,500 रुपये वापस कराए।
अपने पैसे वापस मिलने पर सभी पीड़ितों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक और साइबर थाना टीम का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी करने वाली टीम
बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव, निरीक्षक जयराम यादव, उपनिरीक्षक अमित यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रफुल्ल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल कामेश्वर दूबे, कांस्टेबल विशाल प्रजापति, कांस्टेबल लालबहादुर यादव और कांस्टेबल अर्जुन पासवान शामिल रहे।
PM News 18 Hindi News Website
