कर्मयोगी भारत: में रामेन्द्र कुमार ने हासिल किया साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण प्रमाणपत्र
प्रशासनिक दक्षता और डिजिटल सुरक्षा की दिशा में बढ़ाया कदम
महराजगंज। डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व को देखते हुए “कर्मयोगी भारत” मिशन के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामेन्द्र कुमार ने सफलतापूर्वक “कार्यस्थल पर साइबर सुरक्षा” पाठ्यक्रम पूर्ण कर प्रमाणपत्र प्राप्त किया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, भोपाल द्वारा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर 27 मई 2026 को रामेन्द्र कुमार को आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों एवं कर्मयोगियों को डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन डेटा सुरक्षा तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित तकनीकी उपयोग के प्रति जागरूक बनाना है।
रामेन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा हर कर्मचारी और आम नागरिक के लिए बेहद जरूरी विषय बन चुका है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम डिजिटल जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित कार्य संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गौरतलब है कि “कर्मयोगी भारत” मिशन के माध्यम से देशभर में सरकारी कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक, प्रशासनिक दक्षता और डिजिटल कार्यप्रणाली से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।
PM News 18 Hindi News Website
