घायलों के बीच पहुंचे लल्ला भैया, अस्पताल में बढ़ाया हौसला
hospital: शीघ्र स्वास्थ्य के लिए की प्रार्थना
महराजगंज । पनियरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा महावनखोर बढ़हरा में हुए हादसे के बाद लल्ला भैया ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों का हालचाल जाना।
ऐसे दुखद घटना की सूचना मिलते ही ,समाजसेवी व समाजवादी नेता अजय उर्फ लल्ला भैया ने अपने समर्थको के साथ अस्पताल पहुंचकर हाल जाना ।
मेडिकल कॉलेज पहुंचे अजय
उन्होंने जिला चिकित्सालय कुशीनगर एवं गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनके बेहतर इलाज की जानकारी ली।
अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर घायलों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने चिकित्सा टीम को निर्देशित किया कि सभी घायलों का समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
घायलों के परिजन से मिलकर दिलाया भरोसा
इस दौरान उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
hospital घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने ईश्वर से सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उनके इस कदम से परिजनों और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली और उन्हें यह भरोसा मिला कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से ही प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और घायलों के इलाज में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
डॉक्टरों की टीम 24 घंटे निगरानी में लगी
अस्पतालों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे निगरानी में लगी हुई है।
इस दौरान घायलों के बीच पहुंचे लल्ला भैया ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटना के कारणों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
कुल मिलाकर, इस कठिन समय में लल्ला भैया की मौजूदगी और उनके द्वारा दिए गए आश्वासन से घायलों और उनके परिजनों को संबल मिला
PM News 18 Hindi News Website
